छोटे-छोटे दुकानदारों ने नहीं खोली अपनी दुकानें

अररिया : शनिवार की शाम से शुरू हुई बूंदा-बांदी के बाद सारी रात व रविवार के दोपहर तक जम कर वर्षा होने से जन-जीवन प्रभावित हुआ. वर्षा की रफ्तार ऐसी कि सड़कों पर सन्नाटा था. रोज ब रोज अहले सुबह से अखबार पहुंचाने वाले होकर भी शायद घर से नहीं निकल पाये. दोपहर बाद जब […]

अररिया : शनिवार की शाम से शुरू हुई बूंदा-बांदी के बाद सारी रात व रविवार के दोपहर तक जम कर वर्षा होने से जन-जीवन प्रभावित हुआ. वर्षा की रफ्तार ऐसी कि सड़कों पर सन्नाटा था. रोज ब रोज अहले सुबह से अखबार पहुंचाने वाले होकर भी शायद घर से नहीं निकल पाये. दोपहर बाद जब सूरज निकला तो लोग एक दूसरे से अखबार मिलने नहीं मिलने की जानकारी लेते नजर आये. वर्षा ऐसी कि मंगलवार को बकरीद का नवाज अदा करने वाले रजोखर स्थित मैदान से पानी निकालने के लिए प्रशासनिक पहल करनी पड़ी. पंपसेट से पानी निकाला गया.

डीआरडीए कार्यालय व एएसपी कार्यालय के परिसर को देख लोग झील होने का एहसास किया. एसडीओ कार्यालय के सामने भी जल-जमाव का कुछ ऐसा ही नजारा था. इसी क्रम में जीरो मील से चांदनी चौक आने वाली सड़क किनारे बन रहे नाला से सटे एक वृक्ष पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे अचानक गिर पड़ा, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि गनीमत यह रही कि पेड़ सड़क पर नहीं गिरा,

जिससे न तो यातायात बाधित हुआ और न ही जान-माल का नुकसान हुआ. बहरहाल, शनिवार की रात से शुरू वर्षा ने जनजीवन को प्रभावित किया. लोग धूप निकलने तक घरों से निकलने को ले परहेज किया. छोटे-छोटे कारोबारियों ने तो दुकान तक नहीं खोला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >