बकरीद आज, लोगों में उत्साह

सुबह साढ़े सात बजे अदा की जायेगी नमाज अल्लाह को खुश करने का जरिया है कुर्बानी आपसी सदभाव को कायम रखते हुए मनायें त्योहार अररिया : मंगलवार को मनाये जाने वाले ईदु उल अजहा को लेकर जिले के मुसलिम समाज में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. त्योहार को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां कमोबेश […]

सुबह साढ़े सात बजे अदा की जायेगी नमाज

अल्लाह को खुश करने का जरिया है कुर्बानी
आपसी सदभाव को कायम रखते हुए मनायें त्योहार
अररिया : मंगलवार को मनाये जाने वाले ईदु उल अजहा को लेकर जिले के मुसलिम समाज में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. त्योहार को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां कमोबेश पूरी कर ली गयी हैं. शहर में बकरीद की नमाज मंगलवार को सबसे पहले सुबह साढ़े सात बजे जामा मसजिद में अदा की जायेगी.
ईद उल अजहा के धार्मिक महत्व व कुर्बानी के पीछे के इतिहास की जानकारी देते हुए जमाते इसलामी के स्थानीय अमीर मो मोहसिन ने बताया कि बकरीद अरबी माह जिलहिज्जा महीना में मनाया जाता है. जानवरों की कुर्बानी इस माह की 10वीं से लेकर 12वीं तारीख तक दी जा सकती है. बताया गया कि मुनष्य के जीवन में कुर्बानी का बहुत महत्व है. कदम कदम पर कुर्बानी देनी पड़ती है. हर कुर्बानी के पीछे कुछ कारण भी होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >