अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई : ललन

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई : ललन फोटो 11 केएसएन 24बैठक को संबोधित करते सर्किल इंस्पेक्टर ललन पांडे, बीडीओ गणौर पासवान व अन्य प्रतिनिधि ठाकुरगंज ईद उल जुहा (बकरीद) को शांति और सदभावपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराये जाने को लेकर रविवार को ठाकुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. इस […]

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई : ललन फोटो 11 केएसएन 24बैठक को संबोधित करते सर्किल इंस्पेक्टर ललन पांडे, बीडीओ गणौर पासवान व अन्य प्रतिनिधि ठाकुरगंज ईद उल जुहा (बकरीद) को शांति और सदभावपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराये जाने को लेकर रविवार को ठाकुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. इस दौरान इस पर्व को लेकर दोनों समुदायों के लोगों ने पर्व शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने का निर्णय लिया गया़ बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर ललन पाण्डे ने मौजूद गण्यमान्य नागरिकों से शांति पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें. अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों से संबंधित कोई भी बात सामने आने पर इसकी सूचना पुलिस को दें. उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में विधि व्यवस्था दुरुस्त बनाये रखने हेतु पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. उपद्रवियों पर नजर रखने हेतु सादे लिबास में भी पुलिस बलों की तैनाती की गयी है़ उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शांति में बाधा पहुचाने वाले कोई भी हो बख्शे नहीं जायेंगे़ पूर्व मुखिया मुश्ताक आलम ने बैठक में सभी लोगो से दूसरे धर्म की भावना को ध्यान में रख कर पर्व मनाने की अपील की़ थानाध्यक्ष श्रीराम चौधरी ने ईद के दौरान हुए विवादों को ध्यान में रखकर बकरीद के दौरान उठाये जाने कदमों की जानकारी दी़ इस दौरान बीडीओ गणौर पासवान, के अलावे नवल यादव , देवकी अग्रवाल, मुश्ताक आलम , दिलीप जैन , शेखरचन्द केजरीवाल , बिमल सिंह, नरेश साह , द्रोपदी देवी , राजीव पासवान ( मुखिया ) अजय राय , जकी अनवर आदि लोग मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >