जवान की गरदन मरोड़ कर हत्या

शव के पास रोते परिजन. अररिया : महलगांव थाना क्षेत्र के बागनगर गांव के रहनेवाले व रांची में पदस्थापित एसएसबी जवान मुरली यादव (25 वर्ष) की गरदन मरोड़ कर हत्या कर दी गयी. उसका शव बुधवार को एबीसी नहर से पुलिस ने बरामद किया था. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप […]

शव के पास रोते परिजन.

अररिया : महलगांव थाना क्षेत्र के बागनगर गांव के रहनेवाले व रांची में पदस्थापित एसएसबी जवान मुरली यादव (25 वर्ष) की गरदन मरोड़ कर हत्या कर दी गयी. उसका शव बुधवार को एबीसी नहर से पुलिस ने बरामद किया था. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया. घटनास्थल से मृतक जवान की बाइक भी पुलिस ने बरामद किया है.
एसएसबी रांची में थे पदस्थापित : एसएसबी जवान मुरली यादव दो माह से गांव में ही रह रहे थे. वह झारखंड के रांची में पदस्थापित थे. मंगलवार को ही गांव के हम उम्र लड़कों के साथ वह घर से बाइक से निकले, लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटे. इसके बाद परिजन उसकी खोजबीन करने लगे. इसकी सूचना परिजनों द्वारा नगर थाना को भी दी गयी.
सूचना के बाद नगर थाना के पुअनि जिवेश कुमार ठाकुर व पारितोष कुमार दास खोजबीन करते रहे. बुधवार की सुबह गांव वालों ने एक बाइक को नहर पर लावारिस अवस्था में देख इसकी खबर गांव में दी. गांववालों के साथ पहुंचे परिजन ने बाइक की पहचान मुरली यादव के बाइक के रूप में की. इसके बाद ग्रामीणों के साथ पुलिस ने एबीसी नहर के आस पास खोजबीन शुरू की.
जवान की गरदन…
बाइक से लगभग दो किलोमीटर दूर एक व्यक्ति का शव नहर में देखा गया. शव पुलिस की मौजूदगी में नहर से निकाला गया. इसके बाद शव की पहचान परिजनों ने मुरली यादव के रूप में की. पुलिस ने शव को जब्त कर लिया. इसके साथ ही बाइक को भी जब्त कर लिया गया.
हत्या की बात स्वीकारी
मामले में मृतक मुरली यादव के भाई ने कृष्ण कन्हैया यादव ने पांच लोगों को नामजद करते हुए नगर थाना कांड संख्या 585/16 दर्ज कराया है. इसमें मलहरिया गांव के अशोक यादव, नरेंद्र यादव, विरेन मंडल, अशोक साह व लल्लू यादव को नामजद किया गया है. पुलिस ने पांचों नामजदों को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बुधवार की शाम नगर थाना में बताया कि गिरफ्तार अशोक साह ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुरली यादव रंगदारी से परेशान थे. उसके गाली-गलौज करने, जान मारने की धमकी देने, पैसा जबरन लेने से आजिज थे.
मगंलवार को एबीसी नहर के 62 आरडी पुल के पास मुरली यादव से कहा-सुनी हुई. फिर हाथापाई हुई. अशोक साह ने इसी दौरान गरदन मरोड़ कर एसएसबी जवान की हत्या कर शव पानी में फेकने की बात स्वीकार की. एसपी ने कहा कि मृतक मुरली यादव एसएसबी 26 वीं बटालियन, रांची में कांसटेबल थे. इन दिनों छुट्टी में घर पर रह रहा था. एसपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने से पहले नामजदों के साथ मुरली यादव ने शराब का सेवन किया था.
उन्होंने कहा कि मामले का उद्भेदन हो गया है. सभी नामजद गिरफ्तार भी हो गये हैं. सभी गिरफ्तार नामजदों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. मौके पर एएसपी मो कासिम, नगर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी, पुअनि परितोष कुमार दास मौजूद थे.
महलगांव के बागनगर के रहनेवाले थे मुरली यादव
पांच को किया गया नामजद
रंजिश में की गयी हत्या : एसपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >