कड़ी सुरक्षा में निकली महावीरी झंडा शोभायात्रा

शोभायात्रा . दिनभर जय श्री रामचंद्र के जयघोष से गुंजायमान रहा फारबिसगंज शोभायात्रा के दौरान परंपरागत हथियारों के संग करतब दिखाते युवक . रविवार को फारबिसगंज में ऐतिहासिक महावीरी शोभायात्रा निकाली गयी. जय श्री राम के उद्घोष से पूरा शहर गूंज उठा. शोभयात्रा को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी थी. जिला सहित पूर्णिया, […]

शोभायात्रा . दिनभर जय श्री रामचंद्र के जयघोष से गुंजायमान रहा फारबिसगंज

शोभायात्रा के दौरान परंपरागत हथियारों के संग करतब दिखाते युवक .
रविवार को फारबिसगंज में ऐतिहासिक महावीरी शोभायात्रा निकाली गयी. जय श्री राम के उद्घोष से पूरा शहर गूंज उठा. शोभयात्रा को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी थी. जिला सहित पूर्णिया, किशनगंज के डीएसपी व जवानों को भी सुरक्षा में लगाया गया था. दिनभर डीएम व एसपी भी फारबिसगंज थाना में जमे रहे.
फारबिसगंज : रविवार को फारबिसगंज में सांवलियाकुंज महावीर ठाकुरबाड़ी के महंत पंडित श्री जय कृष्ण दूबे के नेतृत्व में हर्षोल्लास व भक्तिपूर्ण माहौल में ऐतिहासिक महाविरी झंडा शोभा यात्रा निकाली गयी. यह शोभा यात्रा सांवलियाकुंज ठाकुरबाड़ी से निकल कर एलएन पथ, बड़ा शिवालय रोड, दरभंगिया टोला, काली मंदिर मोड़, पटेल चौक, स्टेशन चौक, सदर रोड, पोस्ट ऑफिस चौक, दीन दयाल चौक, छुआपट्टी, एसके रोड सहित शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुन: सांवलिया कुज महावीर ठाकुरबाड़ी पहुंच कर सम्पन्न हुआ़
शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा जय श्री राम, जय हनुमान के उद्घोष से एवं भजन से सारा शहर गुंजायमान रहा. शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा परंपरागत हथियार से कई प्रकार के करतब भी दिखाये गये. जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही़ ऐतिहासिक महावीरी झंडा शोभा यात्रा में मुख्य रूप से श्री सांवलियाकुंज महावीर ठाकुरबाड़ी के अगुआई में दो दर्जन से अधिक अखाड़े के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे.
शोभा यात्रा में शामिल अखाड़ों में भागकोहेलिया, ढोलबज्जा, हरिपुर, रामपुर, सुल्तान पोखर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, मटियारी, भदेश्वर, किरकिचिया, पलासी, गोड़ियारे चौक, अस्पताल रोड, चकरदाहा, मझुआ, अम्हारा, खैरखां सहित अनुमंडल के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य अखाड़े शामिल थे़ रविवार को शहर में निकाली गयी ऐतिहासिक शोभा यात्रा में विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने को ले डीएसपी अजित कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी तथा पुरुष एवं महिला पुलिस जवान शामिल थे. जो शोभा यात्रा के साथ साथ चलते रहे़
शोभा यात्रा के श्री सांवलियाकुंज ठाकुरबाड़ी वापस पहुंचते ही श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया़ शोभा यात्रा में ठाकुरबाड़ी के महंत पंडित श्री जयकृष्ण दूबे, पंडित कौशल दूबे, संतोष मिश्रा, गजेंद्र प्रसाद सिंह, विधायक विदया सागर उर्फ मंचन केसरी, सिकटी विधायक विजय मंडल, पूर्व विधायक मयानंद ठाकुर, जनार्दन यादव, नप के मुख्य पार्षद अनूप कुमार जायसवाल, नप के पूर्व मुख्य पार्षद वीणा देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह बब्बन, बिमल सिंह, जिप के पूर्व उपाध्यक्ष शंभु साह, राजद नेता डा क्रांति कुंवर, प्रो उद्यानंद मंडल, भजपा नेता राहिल खान, प्रो गणेश ठाकुर, साबिर अली, मोहन दास मथुरा जी, अविनाश कनोजिया अंशु, रजत सिंह, मनोज कुमार झा, सीता राम जायसवाल,
राम कुमार केसरी, राम कुमार भगत, मनोज जायसवाल, रमेश सिंह, पवन मिश्रा, मनोज ठाकुर, मंटू सिंह, पूनम पांडिया, संजय केसरी, रन विजय गुप्ता, मंजित मिरा, आनंद भगत, प्रवीण कुमार, सत्या ठाकुर, अभिषेक यादव पिंटू, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा, राजू साह, रंजन साह, सुरेश ठाकुर विद्रोही, पप्पू मंडल, प्रीतम पांडेय, मनोज पांडेय, संजय कुमार, दिलीप मेहता, जिप सदस्य कलवी देवी, दिलीप पटेल, विद्यानंद ऋषिदेव, उद्यानंद मंडल,मनोज कुमार झा, उमेश कामत, प्रताप नारायण मंडल, राजा अली, राज कुमार अग्रवाल, प्रमुख प्रनिनिधि पवन कुमार रजक, सुनिल मिश्रा, वाहिद अंसारी, रमेश मेहता जदयू नेता संजय राणा, आशिष पटेल सहित अन्य शामिल थे़
शोभा यात्रा को ले कर आकर्षक तोरण द्वार से पटा रहा शहर: शोभा यात्रा को ले कर विभिन्न राजनीतिक, समाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं व्यवसायियों द्वारा शहर को आकर्षक तोरण द्वार से पाट दिया गया था़ शहर के सदर रोड सहित विभिन्न मार्गों पर लगाये गये तोरण द्वार भी आकर्षण का केंद्र बने रहे.
निकलीं झांकियां
फारबिसगंज. महावीरी झंडा शोभा यात्रा के दौरान शोभा यात्रा में शामिल विभिन्न अखाड़ों द्वारा प्रस्तुत किये गये वीर बजरंगी की तथा अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही. शोभा यात्रा के दौरान प्रस्तुत आकर्षक झांकियों को देखने के लिए सदर रोड सहित विभिन्न मार्गों पर लोगों की भीड़ लगी रही़ महिला व बच्चों की भी अच्छी-खासी भीड़ थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >