अररिया : नगर परिषद क्षेत्र में संचालित 34 मोबाइल टावर कंपनियों के विरुद्ध गत कुछ माह पूर्व चले नप के कार्रवाई का असर यह हुआ कि इनके द्वारा नगर परिषद को अच्छी खासी राजस्व अदा की गयी है, लेकिन वित्तीय वर्ष 2016-17 का वार्षिक शुल्क जमा नहीं करने के कारण नप का अच्छा खासा राजस्व इन टावर कंपनियों के विरुद्ध बकाया है. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी भवेश कुमार ने टैक्स दारोगा को संबंधित कंपनियों से जल्द से जल्द बकाये टैक्स की राशि जमा कराने का सख्त निर्देश दिया है.
मोबाइल कंपनियों के पास नप का तीन लाख 40 हजार रुपये बकाया
अररिया : नगर परिषद क्षेत्र में संचालित 34 मोबाइल टावर कंपनियों के विरुद्ध गत कुछ माह पूर्व चले नप के कार्रवाई का असर यह हुआ कि इनके द्वारा नगर परिषद को अच्छी खासी राजस्व अदा की गयी है, लेकिन वित्तीय वर्ष 2016-17 का वार्षिक शुल्क जमा नहीं करने के कारण नप का अच्छा खासा राजस्व […]

34 टावर हैं संचालित: नगर परिषद क्षेत्र में रिलांयस कंपनी के 12 टावर संचालित हैं. इन पर वित्तीय वर्ष 2016-17 का एक लाख 20 हजार रुपये, वोडाफोन के 11 टावर संचालित हैं. इन पर वित्तीय वर्ष 2016-17 में एक लाख दस हजार रुपये, एयरटेल के नौ टावर संचालित हैं, इन पर वित्तीय वर्ष में नब्बे हजार रुपये, एटीसी टेलकम व टावर विजन का एक-एक टावर संचालित हैं, इन पर वित्तीय वर्ष 2015-16 से अब तक 20-20 हजार रुपये का बकाया है.