बयान लेने अस्पताल पहुंचे एएसपी
अररिया : घटना के बाद घायल पंचायत समिति पति मो रब्बान को अन्य प्रतिनिधियों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डीएस जयनारायण प्रसाद ने घायल रब्बान की हालत सामान्य बताया. घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ संजय कुमार, एएसपी मो कासिम, नगर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी के साथ विभिन्न पंचायत के मुखिया व अन्य प्रतिनिधि सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायल से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना. एएसपी मो कासिम ने वहां मौजूद लोगों से घटना की पूछताछ की और मामले में अग्रतर कार्रवाई का भरोसा दिलाया.
