वज्रपात से किशोरी की मौत

पालासी थाना क्षेत्र के दिघली गांव की घटना पलासी : पालासी थाना क्षेत्र के दिघली गांव में सोमवार की शाम बारिश के दौरान वज्रपात में तेरह वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी. मृतका दिघली निवासी मो तस्लीम की पुत्री तबस्सुम थी. मो हसीब, मो मुमताज, मो अकबर, ऐनाउद्दीन ने बताया कि तबस्सुम अपने रसोई घर […]

पालासी थाना क्षेत्र के दिघली गांव की घटना

पलासी : पालासी थाना क्षेत्र के दिघली गांव में सोमवार की शाम बारिश के दौरान वज्रपात में तेरह वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी. मृतका दिघली निवासी मो तस्लीम की पुत्री तबस्सुम थी. मो हसीब, मो मुमताज, मो अकबर, ऐनाउद्दीन ने बताया कि तबस्सुम अपने रसोई घर में खाना खा रही थी. इसी क्रम में बारिश के दौरान हुए वज्रपात के चपेट में आ गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजनों ने आनन-फानन में उसे पीएचसी पलासी लाया, जहां चिकित्सक ने उसको मृत घाेषित कर दिया. घटना की सूचना स्थानीय थाना सहित प्रशासन को देने की बात पीड़ित परिवार ने बतायी. मामले में पूर्व प्रखंड प्रमुख सदानंद यादव ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को अविलंब मुवावजे देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >