ग्रामीणों ने मवेशी चोर को पीट कर मार डाला

नरपतगंज : नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मधुरा उत्तर पंचायत के साह टोला के पास सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने एक मवेशी चोर को पीट-पीट कर मार डाला. चोर तामगंज से मवेशी चोरी कर फुलकाहा की ओर जा रहा था. इसी दौरान ग्रमीणों ने चोर को पीछा कर पकड़ लिया और पीट-पीट कर उसकी हत्या कर […]

नरपतगंज : नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मधुरा उत्तर पंचायत के साह टोला के पास सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने एक मवेशी चोर को पीट-पीट कर मार डाला. चोर तामगंज से मवेशी चोरी कर फुलकाहा की ओर जा रहा था. इसी दौरान ग्रमीणों ने चोर को पीछा कर पकड़ लिया और पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी.

उसके साथ रहे अन्य चोर भागने में सफल रहे. मृतक कथित मवेशी चोर की पहचान खैरा पंचायत अंतर्गत चंदा वार्ड संख्या छह निवासी 45 वर्षीय रामेश्वर यादव पिता डोमी यादव के रूप में की गयी है.

पीछा कर चोर को पकड़ा : रविवार की रात आधा दर्जन मवेशी चोरों द्वारा तामगंज पंचायत के तोफिर गांव से दो भैंस व दो पाड़ा चोरी कर आ रहे थे. चोरी के एक घंटा बाद गृहस्वामी की नींद खुली तो मवेशी गायब देख कर उसके होश उड़ गये. आनन-फानन में मामले की जानकारी गांव वालों को दी.
ग्रामीणों ने मवेशी
इसके बाद पंचायत के मुखिया व पंचायत समिति सदस्य आदि के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मवेशी चोर का पीछा किया. सोमवार की सुबह गृहस्वामी अपने मवेशी को साथ लेकर जा रहे लगभग आधा दर्जन कथित मवेशी चोरों पर मधुरा उत्तर के साह टोला के पास नजर पड़ी. इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से चोरों की चारों ओर से घेराबंदी कर एक चोर को पकड़ लिया गया. अन्य चोर भागने में सफल रहे. पकड़े गये चोर की ग्रामीणों द्वारा पिटाई की जाने लगी. मामले की जानकारी मिलते ही नरपतगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर चोर को अपने कब्जे में लेते हुए स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए पीएचसी नरपतगंज लाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया. इसके साथ ही चोरी की दो भैंस व दो पाड़ा को जब्त कर थाना लाया. मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष पीके प्रवीण ने बताया मवेशी चोरी कर लौटते समय गृहस्वामी द्वारा पीछा कर ग्रामीणों द्वारा पिटाई की गयी जिससे उसकी मौत हो गयी. मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >