पीड़ितों ने थाना में दिया आवेदन
अररिया : नगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों से अज्ञात अपराधियों ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया़ पहली घटना गुरुवार की रात दियारी गांव के वार्ड संख्या छह के निवासी हरिलाल मंडल के घर हुई.
दरवाजे पर बाइक संख्या बीआर 39 जे 1597 का हैंडिल लॉक कर खाना खाने के बाद हरिलाल मंडल सोने चला गया था़ सुबह बाइक गायब थी. खोजबीन करने पर कुछ पता नहीं चला तो थाना में आवेदन दिया़ दूसरी घटना शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय के पूर्वी गेट पर हुई़
जोकीहाट थाना क्षेत्र के महदेवा गांव निवासी मो अजहर हुसैन बाइक संख्या बी आर 37 – 3784 पैशन प्रो का हैंडिल लॉक कर अपने अधिवक्ता से मिलने गये़ कुछ देर बाद वापस आने पर बाइक नहीं देख खोजबीन शुरू की. पता नहीं चलने पर थाना में आवेदन दिया़ पीड़ित ने बताया कि बाइक की चाबी उसके पास थी. डिक्की में कई महत्वपूर्ण कागजात भी थे. सूचना पाकर प्रभारी थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने मोबाइल जवान को छानबीन में लगा दिया़
