विधायक ने रेफरल अस्पताल का किया निरीक्षण
अनियमितता में सुधार का प्रभारी को दिया निर्देश
चिकित्सा सुविधा के नाम पर हो रही खानापुरी
रानीगंज : मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल का निरीक्षण गुरूवार को क्षेत्रीय विधायक ने किया. इस दौरान अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर महज खानापूर्ति की बात सामने आयी. अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था में सुधार को लेकर विधायक अचमित ऋषिदेव ने मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सीपी मंडल को निर्देश दिया. रोगी को मिलने वाला भोजन व दवा सहित सफाई के मामले में कई तरह की अनियमितता की शिकायत मरीज व उसके परिजनों ने किया. वहीं चिकित्सक की अनुपस्थिति पर विधायक ने नाराजगी जाहिर की.
अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की संख्या में कमी देखी गयी. मौके पर विधायक श्री ऋषिदेव ने कहा कि सरकार समुचित तौर पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए संकल्पित है. इसमें किसी प्रकार की कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. रोगी कल्याण समिति की नियमित बैठक आयोजित करने के साथ ही मानक के अनुरूप सभी स्वास्थ्य योजनाओं का क्रियान्वयन करवाने का सख्त निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया गया है. विधायक ने ओपीडी, आउटडोर, इंडोर, रसोईघर व विभिन्न वार्ड की स्थिति का अवलोकन किया.
शिक्षक की मनमानी से बच्चों का विकास बाधित
मुखिया के निरीक्षण में सामने आयी शैक्षणिक कुव्यवस्था
स्थापना के एक दशक बाद भी नहीं हो रहा समुचित संचालन
भूमि उपलब्धता के बावजूद भी नहीं बन रहा भवन
