कार से 53 लीटर शराब बरामद

दो तस्कर गिरफ्तार

जोकीहाट. नेशनल हाइवे 327 ई अररिया बहादुरगंज पथ पर जोकीहाट पुलिस ने वाहन तलाशी के दौरान शनिवार को हड़वा चौक के पास विदेशी शराब बरामद करने में सफलता पायी. सिलीगुड़ी की ओर से एक कार आ रही थी जिससे 53 लीटर शराब बरामद हुई. पुलिस को देखकर भाग रहे दोनों तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर जियाउल उर्फ मुस्कान पिता उबेद, वार्ड नंबर 03 चीरह, थाना महलगांव जबकि दूसरा तस्कर जमशेद, पिता जहांगीर आलम, ग्राम जहांगीर नगर नगर थाना अररिया का निवासी है. जब्त कार संख्या डब्लूबी 74 एए 6570 है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जब्त शराब विदेशी है जो अलग-अलग ब्रांडों के हैं. कुल शराब 53 लीटर है. उन्होंने बताया कि कार मालिक का अता-पता किया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज की जा रही थी. शुक्रवार की सुबह भी जोकीहाट पुलिस ने उदा मोड़ के निकट मक्का के खेत से विदेशी शराब बरामद की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >