सुंदरनाथ धाम में 35 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

दो सौ बच्चों को हुआ मुंडन संस्कार

कुर्साकांटा. माघ माह के दूसरे मक्कर रविवार को ऐतिहासिक सुंदरनाथ धाम में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया. महंत सिंहेश्वर गिरी ने बताया कि दूसरे मक्कर पर गर्भ गृह का दैनिक पूजन कर साढ़े पांच बजे प्रातः गर्भगृह समेत माता पार्वती मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. मक्कर पर भारतीय क्षेत्र समेत पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. तब से लगातार श्रद्धालु अपराह्न तक जलाभिषेक-पूजा करते रहे. मंदिर समिति के सचिव नरेंद्र सिंह ने बताया कि लगभग सवा दो सौ से अधिक बच्चों का मुंडन संस्कार कराया गया है. बताया कि 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. एसडीओ रवि प्रकाश, एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने सुंदरनाथ धाम शिव मंदिर पहुंचकर विधि-व्यवस्था का निरीक्षण किया.

—-

श्यामसुंदर धाम में उमड़े श्रद्धालु

अररिया. माघ मास के दूसरे मक्कर रविवार को जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छतियोना स्थित श्यामसुंदर धाम नर्मदेश्वर शिवलिंग शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मनोकामनाएं मांगी. शिवमंदिर के मुख्य व्यवस्थापक विनोद प्रसाद ने बताया कि श्यामसुंदर धाम नर्मदेश्वर शिव मंदिर में साक्षात भगवान शिव विराजमान है. उन्होंने इस मंदिर को मनोकामना मंदिर की संज्ञा देते हुए कहा कि जो भी श्रद्धालु श्रद्धाभाव से कोई भी मन्नत मांगते हैं तो उनकी मनोकामना पूरी होती है. दूसरे मक्कर को शिवभक्तों की अपार भीड़ देखी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >