ARARIA : छापेमारी में 219 लीटर नेपाली व विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार

नरपतगंज थाना पुलिस ने अभियान चलाकर मधुरा पश्चिम वार्ड संख्या 6 से 219 लीटर नेपाली व विदेशी शराब जब्त की है.

नरपतगंज, अररिया से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट :

नरपतगंज थाना पुलिस ने अभियान चलाकर मधुरा पश्चिम वार्ड संख्या 6 से 219 लीटर नेपाली व विदेशी शराब जब्त की है. जबकि तस्कर फरार हो गया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. जानकारी अनुसार, नरपतगंज पुलिस को मकई के खेत में छुपा कर भारी मात्रा में शराब रखने के शिकायत मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम ने मधुरा पश्चिम वार्ड 6 से मकई के खेत में छापेमारी कर 219 लीटर नेपाली व विदेशी शराब जब्त कर ली. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि 219 लीटर नेपाली व विदेशी शराब बरामद मामले में सोनू कुमार यादव व प्रमोद यादव पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. वहीं उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >