169 किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार

अज्ञात तस्कर पर मामला दर्ज

नरपतगंज. बसमतिया बॉर्डर पर सोमवार को बसमतिया पुलिस ने 169 किलो गांजा जब्त किया. हालांकि तस्कर पुलिस को देखते ही मौके पर से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार गांजा तस्करी की सूचना पर बसमतिया पुलिस गुप्त सूचना पर बॉर्डर के पास पूर्व से तैनात थी. एक व्यक्ति माथे पर बोरी लेकर आ रहा था पुलिस को देखकर बोरा को फेंक कर भागने लगा. हालांकि पुलिस ने तस्कर का पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तस्कर चकमा देकर भाग निकला. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बोरे की तलाशी लेने पर 169 किलो गांजा बरामद हुआ. जिसे जब्त कर थाना लाया गया और अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >