14 किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार

पुलिस ने गुप्त सूचना पर की छापेमारी

नरपतगंज. फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के वार्ड संख्या 09 में रविवार की रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर एक घर से 14 किलो गांजा जब्त कर लिया गया. जबकि मौके से कारोबारी भागने में सफल रहा. फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मानिकपुर गांव के वार्ड संख्या 09 निवासी पिंटू कुमार यादव के घर में तस्करी का गांजा छुपा कर रखा हुआ है. जिसे दूसरे जगह ले जाने की तैयारी में है. सूचना पर पुलिस टीम गठित कर उक्त स्थल पर जाकर छापामारी किया. जहां 14 किलो गांजा बरामद हुआ. वहीं मौके पर से कारोबारी फरार हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही फरार कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >