सांसद ने फारबिसगंज स्टेशन का किया निरीक्षण

प्लेटफार्म पर गंदगी देख सफाई के दिये निर्देश

फारबिसगंज. सांसद प्रदीप कुमार सिंह रविवार को फारबिसगंज रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में प्लेटफार्म पर गंदगी देख सांसद ने स्टेशन परिसर में सफाई कार्य कराने वाले संबंधित एजेंसी के कर्मी को प्लेटफार्म पर नियमित व समुचित साफ-सफाई कराने को लेकर निर्देशित किया. सांसद श्री सिंह जब रेलवे स्टेशन निरीक्षण के लिए पहुंचे तो स्टेशन प्रबंधक के कार्यालय में स्टेशन प्रबंधक के मौजूद नहीं रहने के कारण काफी देर तक उनके चेंबर में ही इंतजार किया. जिसके बाद स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात टीसी रविंद्र कुमार ने पहुंच कर बताया कि स्टेशन प्रबंधक रात्रि ड्यूटी कर घर चले गये हैं. जिसके बाद सांसद ने स्टेशन मास्टर के मोबाइल पर फोन कर उन्हें स्टेशन पर साफ सफाई के निर्देश दिये. मौके पर जीप अध्यक्ष आफताब अजीम उर्फ पप्पू अजीम, नरपतगंज विधायक देवयंती यादव, रोहित यादव, दिलीप पटेल, भाजपा नेता शंभु साह, वीरेंद्र प्रसाद मिंटू, प्रदीप कनोजिया, जुबेर आलम सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >