ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

जोगबनी : जोगबनी से ब्राउन शुगर नेपाल ले जाने के क्रम में गुरुवार को नेपाल पुलिस ने एक तस्कर को विराटनगर से गिरफ्तार किया. तस्कर अनुज खत्री (29) के पास से एक ग्राम 600 मिलीग्राम ब्रॉउन शुगर बरामद किया. उसी की निशानदेही पर उसे ब्राउन शुगर लेने के लिए जोगबनी भेजने वाले दो और लोगों […]

जोगबनी : जोगबनी से ब्राउन शुगर नेपाल ले जाने के क्रम में गुरुवार को नेपाल पुलिस ने एक तस्कर को विराटनगर से गिरफ्तार किया. तस्कर अनुज खत्री (29) के पास से एक ग्राम 600 मिलीग्राम ब्रॉउन शुगर बरामद किया.

उसी की निशानदेही पर उसे ब्राउन शुगर लेने के लिए जोगबनी भेजने वाले दो और लोगों 41 वर्षीय तेजबहादुर लिम्बु व 27 वर्षीय अयूब आलम को नेपाल पुलिस ने विराटनगर के बस पार्क के निकट से गिरफ्तार किया. एक नंबर प्रदेश के पुलिस प्रवक्ता डीएसपी राजकुमार खीयुजु ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ब्राउन शुगर लेने के लिए कुछ लोगों को जोगबनी भेजा गया है.
हमने अपनी टीम को अलर्ट किया. इसी क्रम में रानी भंसार क्षेत्र में रहे नशीली दवा नियंत्रण टीम ने ब्राउन शुगर लेकर नेपाल में प्रवेश कर रहे मौरंग कारोबारी को गिरफ्तार किया. उसी की निशानदेही पर दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तीनों को रिमांड पर लेकर अनुसंधान किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >