सिकटी के पूर्वी भाग का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भंग, आधा दर्जन जगहों पर सड़कें बहीं

सिकटी : नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों से लेकर भारतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के कारण प्रखंड क्षेत्र से होकर बहने वाली नदियां उफान पर हैं. निचले क्षेत्रों में पानी भर जाने के कारण सड़कों व पल पुलियों पर पानी का दबाव बढ़ गया है, वहीं दर्जनो जगहों पर पानी सड़क के ऊपर बह […]

सिकटी : नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों से लेकर भारतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के कारण प्रखंड क्षेत्र से होकर बहने वाली नदियां उफान पर हैं. निचले क्षेत्रों में पानी भर जाने के कारण सड़कों व पल पुलियों पर पानी का दबाव बढ़ गया है, वहीं दर्जनो जगहों पर पानी सड़क के ऊपर बह रहा है, जिससे लोग सहमे हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के पश्चिमी भाग हो कर बहने वाली नदी बकरा भी अपने उफान पर है. जिससे पीरगंज पल के पूर्वी भाग में कटान की स्थिति काफी भयावह है. अगर यह कटान रुकता नहीं है तो सबसे ज्यादा पीरगंज स्थित पुल प्रभावित हो जायेगा, जिससे आवागमन का मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो जायेगा. वहीं डेनिया स्थित गांव के समीप नदी का कटान जारी है, जिससे करीब आधा दर्जन प्रभावित हो जायेंगे.
इधर, पूर्वी भाग का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया है. करीब आधा दर्जन जगहों पर बाढ़ के पानी में सड़क बह गया है, जिसमें प्रमुख रूप से बिलायती बाड़ी सिकटी मार्ग पर पररिया में कालू चौक से फुटानी चौक मार्ग में सलगाडी के समीप सड़क कट जाने से सभी रास्ते अवरुद्ध हो गये हैं. जबकि सैडपोखर केसमीप सीमा सड़क पर कटिंग में पानी भर जाने से यह रास्ता भी बंद हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >