अररिया : बाढ़ बना आफत : सभी स्कूलों में पढ़ाई 21 जुलाई तक स्थगित

अररिया : अतिवृष्टि व जिले में आयी बाढ़ के मद्देनजर बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए 21 जुलाई तक जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय का पठन-पाठन कार्य को स्थगित करते हुए विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका व शिक्षकेतर कर्मी को विद्यालय में बने रहेंगे. इस आशय का डीइओ अशोक कुमार मिश्रा ने कार्यालय आदेश […]

अररिया : अतिवृष्टि व जिले में आयी बाढ़ के मद्देनजर बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए 21 जुलाई तक जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय का पठन-पाठन कार्य को स्थगित करते हुए विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका व शिक्षकेतर कर्मी को विद्यालय में बने रहेंगे. इस आशय का डीइओ अशोक कुमार मिश्रा ने कार्यालय आदेश निर्गत कर सभी प्रधानाध्यापक, सभी बीइओ, बीआरपी व सीआरसीसी को दी गयी है.

डीइओ के कार्यालय आदेश में कहा गया है कि जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार सभी स्तर के सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों में 21 जुलाई तक पठन-पाठन स्थगित रखा जायेगा. शिक्षक-शिक्षिका व शिक्षकेतर कर्मी विद्यालय में बने रहेंगे. उन्होंने जिले के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, मदरसा, संस्कृत सहित निजी विद्यालयों का पठन-पाठन स्थगित कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >