हत्या के मामले का फरार अपराधी बिहार से गिरफ्तार

नयी दिल्ली : हत्या के मामले में पिछले नौ सालों से फरार चल रहे 42 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है. पुलिस बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी रणजीत सिंह की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था और शहर की अदालत ने उसे […]

नयी दिल्ली : हत्या के मामले में पिछले नौ सालों से फरार चल रहे 42 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है. पुलिस बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी रणजीत सिंह की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था और शहर की अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था. पुलिस ने बताया कि सिंह बिहार के अररिया जिले में फारबिसगंज का निवासी था और उसे 8 जुलाई को प्रदेश के कटिहार से पकड़ा गया.

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह 2010 में हत्या के मामले में अपने एक सहयोगी के साथ लिप्त था. दिल्ली के उत्तम नगर में व्यापारिक दुश्मनी के चलते सोनू नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >