साली की शादी समारोह में शामिल होने ससुराल आये श्रवण को सांप ने डसा, खेल रही बच्ची की सांप के डसने से मौत

अररिया : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को सर्पदंश से युवक समेत दो लोगों की मौत गयी. एक की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी, जबकि दूसरे को रेफर करने के बाद सदर अस्पताल में लाने के बाद चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार, पूर्णिया […]

अररिया : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को सर्पदंश से युवक समेत दो लोगों की मौत गयी. एक की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी, जबकि दूसरे को रेफर करने के बाद सदर अस्पताल में लाने के बाद चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के अनुसार, पूर्णिया अब्दुल नगर पूर्णिया निवासी जामुन पासवान का पुत्र श्रवण कुमार पासवान और जोगबनी हरयाणवी वार्ड-19 निवासी योगानंद रजक की पुत्री रूपा कुमारी को जहरीले सांप ने डस था. इसके बाद दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि श्रवण पासवान अररिया आरएस वार्ड 6 स्थित अपनी ससुराल आया था, जहां उसे सांप ने डस लिया था. बताया जाता है कि श्रवण अपनी साली की शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था. वहीं, जोगबनी निवासी रूपा कुमारी अपने घर के बगल में खेल रही थी. बच्ची को भी जहरीले सांप ने डस लिया. इसे परिजनों ने अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में लाने पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर जितेंद्र प्रसाद ने उसे मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >