उपकरण खरीद मामले में जांच दल गठित

अररिया. माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय के उपस्कर व प्रयोगशाला उपकरण के क्रय की जांच के लिए तीन सस्तीय जांच दल का गठन डीएम के स्तर से किया गया है. जांच दल में वरीय कोषागार पदाधिकारी, जिला अवर निबंधक व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी लेखा-योजना को रखा गया है. इस जांच दल में सभी सदस्यों को […]

अररिया. माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय के उपस्कर व प्रयोगशाला उपकरण के क्रय की जांच के लिए तीन सस्तीय जांच दल का गठन डीएम के स्तर से किया गया है. जांच दल में वरीय कोषागार पदाधिकारी, जिला अवर निबंधक व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी लेखा-योजना को रखा गया है. इस जांच दल में सभी सदस्यों को प्रयोगशाला उपकरण के लिए विद्यालय व उपस्कर खरीद करने वाले विद्यालयों की सूची उपलब्ध करायी गयी है.
जिले के 32 उच्च माध्यमिक विद्यालय को प्रयोगशाला उपकरण व उपस्कर खरीद के लिए पांच-पांच लाख व 96 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों को उपस्कर खरीद के लिए तीन-तीन लाख रुपये उपलब्ध कराया गया है. प्रयोशाला उपकरण व उपस्कर खरीद करने में विद्यालय के प्रधानों द्वारा काफी अनियमितता बरते जाने की शिकायत पर जिला पदाधिकारी ने अपर मुख्य सचिव के पत्र के आलोक में जांच दल का गठन कर जांच कर रिपोर्ट तलब किया है. जांच दल गठन की खबर से प्रधानाध्यापकों में हड़कंप मचा हुआ है.
प्ली बारगेनिंग पर बंदियों को किया गया जागरूक
अररिया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता सोहन लाल ठाकुर ने मंडल कारा अररिया में विचाराधीन बदिंयों के बीच प्ली बारगेनिंग विषय पर विधिक जागरूकता शिविर लगाकर उन्हें कानूनी जानकारी दी गयी. मौके पर जेलर प्रमोद दास, पीएलवी संकेत ठाकुर के अलावा दर्जनो विचाराधीन बंदी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >