मारपीट में महिला समेत एक दर्जन लोग घायल

अररिया : विभिन्न विवादों को लेकर हुई मारपीट में महिला समेत एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों की सूची स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर […]

अररिया : विभिन्न विवादों को लेकर हुई मारपीट में महिला समेत एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों की सूची स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

घायलों में झमटा निवासी मोहम्मद कलीम, रामपुर निवासी काजल कुमारी, रायपुर निवासी पायल कुमारी, अररिया निवासी बीबी गुलनाज, मोहम्मद इदरीश, मोहम्मद जमील, ताराबाड़ी निवासी खुशी कुमारी, बरबट्टा निवासी विकास कुमार, रामपुर निवासी मोहम्मद साहिल, बेलवा निवासी अंजली शामिल है. चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया. जबकि अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. परिजनों के अनुसार इसकी सूचना थाना को दे दी गयी है.

महिला झुलसी
अररिया. घर में खाना बनाने के दौरान एक महिला आग की चपेट में आ गयी. इससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार अररिया निवासी बीवी रूही अपने घर में खाना बना रही थी. इसी दौरान वह आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गयी, जिसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >