रजनीगंधा की तस्करी करते दो पकड़ाये

जोगबनी : जोगबनी एसएसबी के जवानों ने बुधवार की सुबह गश्ती के दौरान भारत से तस्करी कर नेपाल ले जाये जा रहे पान मशाल रजनीगंधा के साथ दो नाबालिग लड़को को गिरफ्तार किया. इस बाबत जोगबनी कैंप कमांडेंट विक्रम सिंह ने बताया कि सुबह गश्ती के दौरान हमारे जवानों ने बॉर्डर पिलर संख्या 180/68 के […]

जोगबनी : जोगबनी एसएसबी के जवानों ने बुधवार की सुबह गश्ती के दौरान भारत से तस्करी कर नेपाल ले जाये जा रहे पान मशाल रजनीगंधा के साथ दो नाबालिग लड़को को गिरफ्तार किया. इस बाबत जोगबनी कैंप कमांडेंट विक्रम सिंह ने बताया कि सुबह गश्ती के दौरान हमारे जवानों ने बॉर्डर पिलर संख्या 180/68 के समीप दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा.

दोनों सगे भाई हैं. इनमें भोला उर्फ साहिल चौरसिया उम्र 14 वर्ष तथा सिद्दार्थ चौरसिया उम्र 13 वर्ष पिता जोगिंदर चौरसिया नेताजी चौक जोगबनी निवासी है. दोनों आरोपी को 2068 पीस रजनीगंधा तथा 2068 पीस तुलसी तस्करी कर नेपाल ले जाने के दौरान पकड़ा गया.
उन्होंने बताया कि दोनों लड़को को बीते पांच फरवरी व ग्यारह मार्च को भी तस्करी करते हुए पकड़ा गया था. तब इनकी कम उम्र को देखते हुए इनके पिता को कैंप बुलाकर नाबालिग बच्चों से ऐसे कार्य न कराने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया, लेकिन फिर ये बच्चे इसी कार्य में जुट गये. वहीं नाबालिग बच्चों ने बताया कि उनके पिता ही जबरन ये कार्य कराते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >