पीएम की सभा को लेकर वारंटियों की गिरफ्तारी का एसपी ने दिया निर्देश

अररिया : फारबिसगंज के हवाई अड्डा मैदान में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी सभा संभावित है. इसको लेकर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने सभा स्थल का मुआयना भी किया है. प्रशासन लगातार सभा को लेकर सजग है. इसी के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना अध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश […]

अररिया : फारबिसगंज के हवाई अड्डा मैदान में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी सभा संभावित है. इसको लेकर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने सभा स्थल का मुआयना भी किया है. प्रशासन लगातार सभा को लेकर सजग है.

इसी के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना अध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है. जिले में कांडों के अभियुक्तों, अपराधियों, वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाने को कहा है. प्रधानमंत्री की सभा की तिथि से पहले लगातार तीन दिनों तक गिरफ्तारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है.
इसके अलावा शहर के होटलों में ठहरने वालों से फेस टू फेस मुखातिब होकर उनका पूरा ब्योरा लेने का निर्देश है. होटल मालिक ठहरे हुए लोगों की सूची थाना स्तर पर उपलब्ध करायी जाये. इसके लिए सभी होटल संचालकों के साथ बैठक की जा रही है. इतना ही नहीं सभा स्थल के आसपास किसी के मकान में बतौर भाड़ेदार रहने वालों का भी सत्यापन करने का भी निर्देश दिया गया है.
सभा स्थल के आसपास अगर कोई संदेहास्पद लोग या अपराधियों की आवाजाही हो रही है तो उसपर भी निगाह रखने को कहा गया है. साथ ही अन्य जरूरी निर्देश दिये हैं. बहरहाल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संभावित चुनावी सभा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >