चकैई के मुखिया पति को जान से मारने की धमकी, पांच लाख की रंगदारी मांगी

जोकीहाट : प्रखंड की चकैई पंचायत के मुखिया पति अशोक कुमार गुप्ता से उसी गांव के निवासी मो जहांगीर आलम ने पांच लाख की रंगदारी की मांगी है. नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है. पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर जहांगीर आलम पर यह आरोप लगाया है कि उसने सोमवार की […]

जोकीहाट : प्रखंड की चकैई पंचायत के मुखिया पति अशोक कुमार गुप्ता से उसी गांव के निवासी मो जहांगीर आलम ने पांच लाख की रंगदारी की मांगी है. नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है.

पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर जहांगीर आलम पर यह आरोप लगाया है कि उसने सोमवार की शाम छह बजे शराब के नशे में मेरे भाई के दवाई दुकान पर आकर भाई को धमकी दी. कहने लगा कि तुम्हारा भाई कहां है. उससे कहना कि पांच लाख रुपये रंगदारी देगा. रुपये नहीं मिलने पर तुम्हारे भाई को जान से मार देंगे और मकान को बम से उड़ा देंगे.
मेरे भाई के समझाने पर भी नहीं माना फिर से मेरे दरवाजा पर हाथ में चाकू लेकर गाली-गलोज देने लगा और कहने लगा कि मेरी कमर में थ्रिनट है उसे हम जहां देखेंगे गोली मार देंगे. इस घटना की जानकारी मेरे परिवार के महिलाओं द्वारा अगल- बगल के लोगों को दी गई. लोगों को आता देखकर जहांगीर वहां से फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >