लोकसभा चुनाव : शिक्षा विभाग के माध्यम से आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

अररिया : लोकसभा आम निर्वाचन 2019 के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा की जाने वाली गतिविधियों को लेकर डीपीओ एसएसए बालेश्वर प्रसाद यादव ने सभी प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रारंभिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय ,अनुदानित, गैर अनुदानित विद्यालय, मदरसा व संस्कृत विद्यालय को पत्र निर्गत किया है. डीपीओ एसएसए ने निर्गत पत्र में कहा है […]

अररिया : लोकसभा आम निर्वाचन 2019 के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा की जाने वाली गतिविधियों को लेकर डीपीओ एसएसए बालेश्वर प्रसाद यादव ने सभी प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रारंभिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय ,अनुदानित, गैर अनुदानित विद्यालय, मदरसा व संस्कृत विद्यालय को पत्र निर्गत किया है.
डीपीओ एसएसए ने निर्गत पत्र में कहा है कि लोकसभा आम निर्वाचन 2019 के अवसर पर सभी वर्ग के मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने. मतदान प्रशिशत में वृद्धि करने व सभी मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति रूझान पैदा करने के उद्देश्य से प्रखंड अनुमंडल व जिला मुख्यालय स्तर का मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधि के तहत शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.
मतदाता जागरूकता के लिए जिला अंतर्गत सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में 12 मार्च को बच्चों व उनके अभिभावकों, शिक्षकों की प्रभात फेरी विद्यालय के पोषक क्षेत्र में सुबह छह बजे से निकाली जायेगी. प्रभात फेरी के दौरान बच्चों के हाथ में मतदाता जागरूकता से संबंधित बैनर, पोस्टर, स्लोगन रहेंगे.
23 मार्च को सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में मतदाता जागरूकता से संबंधित बच्चों की चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता सुबह 10 बजे आयोजित की जायेगी. प्रतियोगिता का विषय कोई मतदाता छुटे नही होगा. इसके अलावा 30 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में युवा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवा मतदाता जागरुकता रैली सुबह 10 बजे से निकाली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >