दवा लाने अस्पताल गयी युवती को पांच युवकों ने जबरन कार में बैठाया और फिर...

अररिया : बिहार के अररिया शहर के वार्ड संख्या 28 की पीड़िता ने दुष्कर्म को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला थाना कांड संख्या 118 /18 में पीड़िता ने गैयारी निवासी वार्ड संख्या तीन के रहने वाले मो. नसीम पिता स्वर्गीय रउफ को नामजद बनाया है. प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि 16 […]

अररिया : बिहार के अररिया शहर के वार्ड संख्या 28 की पीड़िता ने दुष्कर्म को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला थाना कांड संख्या 118 /18 में पीड़िता ने गैयारी निवासी वार्ड संख्या तीन के रहने वाले मो. नसीम पिता स्वर्गीय रउफ को नामजद बनाया है. प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि 16 दिसंबर की शाम पेट खराब हो जाने के कारण दवा के लिए सदर अस्पताल गयी थी. दवाई लेकर जब घर वापस लौट रही थी तो पोस्टमार्टम रूम के पास पांच युवकों ने पकड़ लिया.

उसके बाद युवकों ने सामने सड़क पर एक उजले रंग के कार में सवार पांच युवक ने उसे जबरन कार पर बैठा लिया. मुंह में कपड़ा डाल दिया और गोढ़ी चौक के समीप नहर पर लेता गया. वहीं नहर से सटे जंगल में उनके साथ मो. नसीम ने दुष्कर्म किया. महिला थानाध्यक्ष मीरा कुमारी ने बताया कांड दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. प्राथमिकी मंगलवार को ही दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >