जोगबनी : युवा जदयू के पूर्व जिला महासचिव को मारी गोली, नेपाल में इलाज

जोगबनी (अररिया) : युवा जदयू के पूर्व जिला महासचिव पप्पू पटेल को अपराधियों ने गोली मार दी. घायल जदयू नेता काे नेपाल के नोबेल हॉस्पिटल ले जाया गया है. गुरुवार की सुबह रेलवे स्टेशन से पश्चिम की ओर रेलवे ग्राउंड के पास अपनी बाइक से गुजर रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने पीछे से हमला […]

जोगबनी (अररिया) : युवा जदयू के पूर्व जिला महासचिव पप्पू पटेल को अपराधियों ने गोली मार दी. घायल जदयू नेता काे नेपाल के नोबेल हॉस्पिटल ले जाया गया है. गुरुवार की सुबह रेलवे स्टेशन से पश्चिम की ओर रेलवे ग्राउंड के पास अपनी बाइक से गुजर रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने पीछे से हमला कर उन पर चार राउंड गोलियां चलायीं. इनमें तीन गोलियां पप्पू पटेल को लगीं. गोली उनकी कमर, जांघ व पीठ में लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >