व्यवहार न्यायालय में होगा पौधारोपण

अररिया : व्यवहार न्यायालय परिसर में मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया जायेगा. यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संजीव कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों के अलावा व्यवहार न्यायालय के सभी कर्मचारीगण, जिला प्रशासन व वन विभाग के पदाधिकारी व कर्मी, जिला विधिक […]

अररिया : व्यवहार न्यायालय परिसर में मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया जायेगा. यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संजीव कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों के अलावा व्यवहार न्यायालय के सभी कर्मचारीगण, जिला प्रशासन व वन विभाग के पदाधिकारी व कर्मी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभी सदस्यग उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा जिला बार एसोसिएशन व जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता भी उपस्थित रहेंगे.

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संजीव कुमार ने यह भी जानकारी दी कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डीएलएसए उपाध्यक्ष सह डीएम, डीएलएसए सदस्य सह एसपी, डीएलएसए सदस्य सह समाजसेवी कामायनी स्वामी व डीएलएसए सदस्य सह अधिवक्ता सुरेश राम, डीएलएसए सदस्य सह जिला अभियोजन पदाधिकारी, डीएलएसए सदस्य सह लोक अभियोजक के अलावा डीएलएसए सदस्य सह जिला बार एसोसिएशन व जिला अधिवक्ता संध के अध्यक्ष/सचिव के साथ पत्राचार किया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >