अररिया : सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत

रानीगंज : क्षेत्र के बरबन्ना पंचायत अंतर्गत कबिलासा गांव के एक व्यक्ति की मौत शुक्रवार की देर रात्रि सड़क दुर्घटना में हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया. परिजनों के बीच माहौल गमगीन हो गया. आनन-फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया, […]

रानीगंज : क्षेत्र के बरबन्ना पंचायत अंतर्गत कबिलासा गांव के एक व्यक्ति की मौत शुक्रवार की देर रात्रि सड़क दुर्घटना में हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया. परिजनों के बीच माहौल गमगीन हो गया. आनन-फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे.

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया, जहां सैकड़ों नम आंखों के बीच शव का अंतिम संस्कार किया गया. कबिलासा गांव के वार्ड संख्या पांच निवासी देव नारायण यादव (60) शुक्रवार की रात्रि अपने गांव के एक युवक के साथ मोटरसाइकिल से पूर्णिया जिला के केनगर प्रखंड अंतर्गत बनियापट्टी गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान रानीगंज सरसी एसएच 77 पर कचहरी बलुआ गांव के समीप सड़क दुर्घटना का शिकार Â बाकी पेज 19 पर

अररिया : सड़क दुर्घटना…
हो गये. तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से देव नारायण की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं मोटरसाइकिल पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजन ने घायल युवक को सदर अस्पताल पूर्णिया में भर्ती कराया है. सरसी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया. पति की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी फुलिया देवी बेसुध हो गयी. परिजन किसी तरह बेबस फुलिया को संभालने में लगे थे. स्थानीय मुखिया चंदन कुमार ने तत्काल कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मृतक के परिजन को तीन हजार रुपये दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >