स्वास्थ्य मंत्री आज करेंगे नर्सिंग स्कूल का शिलान्यास

अररिया : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय शनिवार को जिले का दौरा करेंगे. दिन भर के कार्यक्रम के दौरान वे अररिया व फारबिसगंज में नर्सिंग होम व छात्रावास की अधारशिला रखेंगे. साथ ही नरपतगंज व भरगामा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन के बाद वे अररिया के लिए रवाना हो जायेंगे. प्रशासनिक सूत्रों से […]

अररिया : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय शनिवार को जिले का दौरा करेंगे. दिन भर के कार्यक्रम के दौरान वे अररिया व फारबिसगंज में नर्सिंग होम व छात्रावास की अधारशिला रखेंगे. साथ ही नरपतगंज व भरगामा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन के बाद वे अररिया के लिए रवाना हो जायेंगे. प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री शनिवार की सुबह कटिहार होते हुए

नौ बजे अररिया पहुंचेंगे. वे पूर्वाह्न 10:30 बजे अररिया आरएस में एएनएम, जीएनएम व पारामेडिकल प्रशिक्षण संस्थान सह छात्रावास भवन का शिलान्यास करेंगे. दिन भर के कार्यक्रम के दौरान वे अररिया के बाद फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल में 11:30 बजे एएनएम प्रशिक्षण संस्थान सह छात्रावास भवन निर्माण का कार्यारंभ करेंगे.

फारबिसगंज से ही नरपतगंज प्रखंड के लिए रवाना हो जायेंगे. वहां स्वास्थ्य मंत्री श्री पांडेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नव निर्मित भवन का निरीक्षण करेंगे. कार्यक्रम अपराह्न एक बजे निर्धारित है. नरपतगंज से भरगामा के लिए रवाना होंगे. भरगामा में भी अपराह्न 02:15 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नव निर्मित भवन का निरीक्षण कार्यक्रम है.

जानकारी के मुताबिक भरगामा में कार्यक्रम की समाप्ति के बाद स्वास्थ्य मंत्री अररिया होते हुए किशनगंज के लिए रवाना हो जायेंगे. फिर उसी दिन वे पूर्णिया होते हुए सीमांचल एक्सप्रेस से पटना के लिए रवाना होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >