अंडा खाने को एक करोड़ 16 लाख का आवंटन

अररिया : सरकार के निर्देश के आलोक में प्रारंभिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को एमडीएम के साथ सप्ताह में एक दिन उबला हुआ अंडा दिये जाने के लिए आवंटन मिल गया है. इसके लिए जिले को सरकार ने एक करोड़ 16 लाख रुपये का आवंटन भी उपलब्ध करा दिया है. यह आवंटन एमडीएम की […]

अररिया : सरकार के निर्देश के आलोक में प्रारंभिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को एमडीएम के साथ सप्ताह में एक दिन उबला हुआ अंडा दिये जाने के लिए आवंटन मिल गया है. इसके लिए जिले को सरकार ने एक करोड़ 16 लाख रुपये का आवंटन भी उपलब्ध करा दिया है.

यह आवंटन एमडीएम की राशि के अलावा राज्य सरकार द्वारा एमडीएम कार्यालय को उपलब्ध कराया गया है. आवंटन दो माह का है. जिले के 1957 सरकारी व मान्यता प्राप्त मदरसा व संस्कृत विद्यालय के लगभग तीन लाख बच्चे प्रतिदिन एमडीएम से लाभान्वित होते हैं.
शुक्रवार को एमडीएम के साथ उबला हुआ अंडा देने का प्रावधान किया गया है. शुक्रवार को बंद रहने वाले विद्यालयों में रविवार को यह योजना लागू होगा. शाकाहारी बच्चों को अंडा के बदले उसके समतुल्य राशि का मौसमी फल अमरूद को छोड़कर दिया जायेगा. मध्याह्न भोजन मद में पूर्व से चावल के अलावा वर्ग एक से पांच के प्रति बच्चों के हिसाब से 4.13 रुपये तथा वर्ग छह से आठ के बच्चों के लिए सब्जी, दाल, तेल, मसाला मद में दिया जाता है. अंडा मद में प्रति बच्चा पांच रुपये अतिरिक्त विद्यालय को आवंटन दिया जायेगा. एमडीएम कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार अंडामद की राशि का अलग से पंजी संधारित किया जायेगा.
कार्यालय से दी गयी जानकारी अनुसार शुक्रवार को औपचारिक रूप से मध्य विद्यालय रामपुर यादव टोला तथा प्राथमिक विद्यालय इटहरा में कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >