खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है सरकार

टूर्नामेंट. कला व संस्कृति मंत्री ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल के क्षेत्र में बिहार सरकार कर रही कई कार्य : कृष्ण कुमार गलगलिया : खिलाड़ियों का मनोबल एवं उत्साह वर्धन के लिये सरकार संकल्पित है. सरकार खेल की क्षेत्र में हर संभव कार्य कर रही है ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ी उपर आ सके और देश […]

टूर्नामेंट. कला व संस्कृति मंत्री ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

खेल के क्षेत्र में बिहार सरकार कर रही कई कार्य : कृष्ण कुमार
गलगलिया : खिलाड़ियों का मनोबल एवं उत्साह वर्धन के लिये सरकार संकल्पित है. सरकार खेल की क्षेत्र में हर संभव कार्य कर रही है ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ी उपर आ सके और देश ही नहीं विदेशी में भी बिहार का नाम रोशन करे. ये बातें कला संस्कृति व युवा मामले के मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने कही. वे चूरली में वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के उदघाटन समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने आयोजन कमिटी की सराहना करते हुए कहा की इस तरह के आोजन से स्थानीय खेल प्रतिभा निखरकर सामने आती है. उन्होंने खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधा के बारे में बताते हुए कहा की पूर्णियां में एकलव्य सेंटर खोला गया है.
जहां खिलाड़ियों को मुफ्त प्रशिक्षण, रहने, खाने-पीने की व्यवस्था है. वहां पर दो प्रशिक्षकों की व्यवस्था की गयी है. उन्होने कहा की खेल विभाग को और भी सुदृढ़ करने के लिये इस विभाग मे पदाधिकरी की नियुक्ति की मांग भी की गयी है. कहा की सभी प्रखंड मे बीडीओ को अध्यक्ष, एक अच्छे खिलाड़ी को सचिव एवं एडीएम को संयोजक बना कर एक कमिटी बनायी जानी है जो की खेल का आयोजन कर अच्छे खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर जिला स्तर पर भेजेंगे.
कमेटी द्वारा स्टेडियम की मांग पर उन्होंने मंच पर मौजूद एडी एम को कहा की जल्द इस मैदान की सारी रिपोर्ट भेजे ताकि जल्द से जल्द स्टेडियम निर्माण की दिशा में कार्य किया जा सकेगा. मौके पर प्रशासनिक अधिकारी में वरीय उपसमाहर्ता रमाशंकर कुमार, बीडीओ गनोर पासवान, अंचलाधिकारी मो. इस्माइल, ठाकुरगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजन कुमार, गलगलिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, एसएसबी के कमांडेंट दिनेश भगत नेगी मौजूद थे मैदान के चारों ओर दर्शकों और खेल प्रेमियों की खचाखच भरा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >