फारबिसगंज : स्थानीय जीरा देवी शीतल साह महिला महाविद्यालय के सामने अवस्थित स्वर्गीय हेमचंद्र गुप्ता के बंद पड़े आवास का ताला तोड़ कर गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि छठ पूजा को लेकर घर के सभी लोग गुरुवार को लगभग तीन बजे छठ घाट पर गये थे. जब सुबह घाट से वापस आये तो घर के मुख्य द्वार सहित सभी कमरों का ताला टूटा हुआ था. इसके साथ ही गोदरेज भी टूटा हुआ था.
सारा सामान बिखरा पड़ा था. इस संदर्भ में पीड़ित गृहस्वामी पियूष कुमार गुप्ता पिता स्वर्गीय हेमचंद्र गुप्ता ने स्थानीय थाना में लिखित जानकारी दी है. इसमें कहा गया है कि अज्ञात चोरों ने उनके घर से लगभग डेढ़ लाख रुपये नगद एवं जेवर जेवरात सहित दो कीमती मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर ले गये. घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड पार्षद प्रीतम गुप्ता,
पूर्व वार्ड पार्षद रीता गुप्ता, बच्चो साह, युवा जदयू नेता अविनाश कनौजिया अंशु सहित बड़ी संख्या उनके शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली. सूचना पर स्थानीय थाना के सअनि भुटुकुन राय, टाईगर मोबाइल जवान संजय कुमार रजक, दयानंद कुमार सहित अन्य पहुंच कर पीड़ित गृहस्वामी से घटना के संदर्भ में गहन जानकारी ली और मामले की जांच में जुट गये.
