जहां उनका इलाज जारी है. घायलों में पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा पिता स्व रत्नेश्वर प्रसाद, अन्नु वर्मा पति पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा, पंखुरी सिन्हा पिता पुनीत कुमार, नेहा सिन्हा पति पुनीत कुमार सभी मिनाक्षी अपार्टमेंट कुम्हरार पटना के निवासी बताये जाते हैं. इधर गंभीर रूप से घायल पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा ने बताया कि वे इलाहबाद बैंक पटना प्रक्षेत्र के चीफ मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं.
चीफ मैनेजर सहित चार लोग घायल
फारबिसगंज : फारबिसगंज-नरपतगंज एनएच 57 पर चकरदाहा ओवर ब्रिज के समीप रविवार को एक कार एवं ट्रक के बीच हुई भीड़ंत में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है. घायलों में पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा […]

फारबिसगंज : फारबिसगंज-नरपतगंज एनएच 57 पर चकरदाहा ओवर ब्रिज के समीप रविवार को एक कार एवं ट्रक के बीच हुई भीड़ंत में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया.
वे कार से पटना से फारबिसगंज अपने परिवार के सदस्यों के साथ आ रहे थे कि चकरदहा के समीप एक अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया. इस टक्कर में जहां उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी. इधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय इलाहबाद बैंक से जुड़े कई कर्मी एवं अधिकारी अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना. इधर घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सक डाॅ अली अकबर अंसारी ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं. मगर सिर में चोट होने के कारण घायलों में से एक को बेहतर इलाज के लिये बाहर रेफर किया गया है.