छेड़खानी का प्रयास कर रहा युवक गिरफ्तार

ग्रामीणों ने चारों ओर से युवक को घेर लिया नरपतगंज : मधुरा दक्षिण पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या सात में शुक्रवार की रात्रि एक महिला के घर पहुंच कर छेड़खानी का प्रयास करना एक युवक को काफी महंगा पड़ा. पीड़िता के हल्ला करने पर ग्रामीणों ने चारों ओर से युवक को घेर लिया. इसकी सूचना नरपतगंज […]

ग्रामीणों ने चारों ओर से युवक को घेर लिया

नरपतगंज : मधुरा दक्षिण पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या सात में शुक्रवार की रात्रि एक महिला के घर पहुंच कर छेड़खानी का प्रयास करना एक युवक को काफी महंगा पड़ा. पीड़िता के हल्ला करने पर ग्रामीणों ने चारों ओर से युवक को घेर लिया. इसकी सूचना नरपतगंज थाना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष महेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया. उसे थाना लाया गया. जहां उससे पूछताछ की गयी.
इसके बाद पीड़िता के आवेदन पर नरपतगंज थाना में छेड़खानी का मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार युवक संजय कुमार राय पिता भीखन राय मधुरा उत्तर वार्ड संख्या सात का निवासी बताया जाता है. जानकारी अनुसार गुरुवार की रात्रि युवक छेड़खानी के उद्देश्य से महिला के घर पहुंचा था. इसी दौरान महिला द्वारा शोर मचाया गया. शोर सुन कर जुटे ग्रामीणों ने उसे महिला के घर में ही पकड़ लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >