बकाया राशि मांगने पर दो पक्षों में मारपीट

दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी कुर्साकांटा : कुआड़ी ओपी क्षेत्र के सुंदरी वार्ड संख्या 09 में बकाया राशि मांगने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इस मामले को ले दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्रथम पक्ष की ओर से मो नूर हसन पिता स्व […]

दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी

कुर्साकांटा : कुआड़ी ओपी क्षेत्र के सुंदरी वार्ड संख्या 09 में बकाया राशि मांगने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इस मामले को ले दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रथम पक्ष की ओर से मो नूर हसन पिता स्व सफीर ने कांड संख्या 244/17 दर्ज कराया है. बताया गया कि मो नूर हसन पिता स्व सफीर सुंदरी चौक पर जैसे ही बकरी लेकर पहुंचा कि गांव के ही मो इमाम पिता मो अजीज द्वारा बकाया राशि दस हजार रुपये मांगने लगा. नूरहसन ने कहा कि उसने नौ हजार रुपये दे दिया है. इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. इसमें वह घायल हो गया. जबकि दूसरे पक्ष के मो इमाम पिता मो अजीज द्वारा कांड संख्या 245/17 दर्ज कराया गया है.
उसके अनुसार बकाया राशि जब मांग की गयी तो नूर हसन ने उनके साथ मारपीट किया. इस मामले में कुआड़ी ओपी अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आपसी रंजिश का मामला है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >