शराब के नशे में गिरफ्तार

सिमराहा : सिमराहा थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के खवासपुर पंचायत अंतर्गत धमगजरा गांव के वार्ड संख्या एक में शराब के नशे की हालत में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम ललन मंडल है जो धमगजरा […]

सिमराहा : सिमराहा थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के खवासपुर पंचायत अंतर्गत धमगजरा गांव के वार्ड संख्या एक में शराब के नशे की हालत में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.

यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम ललन मंडल है जो धमगजरा का रहने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार शराब पीने के बाद ललन मंडल लोगों को परेशान कर रहा था. जिसकी सुचना पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही तवरित कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष ने रात्रि गस्ती को धमगजरा गांव भेजा. जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति को मेडिकल जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज भेजा गया. जहां जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसके विरुद्ध कांड अंकित करते हुए शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >