हो कोई परेशानी, तो लें हेल्पलाइन की मदद

अररिया : मेले में परेशानी या किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर उपलब्ध हेल्प लाइन की मदद ले. इसके अलावा मेले में तैनात पुलिस कर्मी भी आपकी सहायता करेंगे. इसके अलावा सादे लिबास में पुलिस कर्मियों की तैनाती भी कर दी गयी है. जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक पूजा पंडालों के अलावा चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी […]

अररिया : मेले में परेशानी या किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर उपलब्ध हेल्प लाइन की मदद ले. इसके अलावा मेले में तैनात पुलिस कर्मी भी आपकी सहायता करेंगे. इसके अलावा सादे लिबास में पुलिस कर्मियों की तैनाती भी कर दी गयी है. जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक पूजा पंडालों के अलावा चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी की भी तैनाती की गयी है. सदर अस्पताल में भी अपातकालीन कक्ष में हमेशा चिकित्सा सेवा उपलब्ध रहेगी.

अकेले नहीं, साथ निकलें : मेले में भीड़ भाड़ के बीच उपद्रवी तत्वों से बचने के लिए महिलाएं व लड़कियां समूह में चले. मेले की भीड़ में उपद्रवी तत्वों पर नजर बनाये रखे. इसके अलावा छोटे बच्चों को साथ रखे. बच्चा गुम होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस या पूजा समिति के लोगों से संपर्क करे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >