लगातार चल रही बाइकों की जांच

अररिया : शहर में लगातार चलाये जा रहे बाइक जांच अभियान से न सिर्फ सरकारी खजाना बढ़ रहा है. वहीं बिना कागज, बिना हेलमेट व कम उम्र के बाइक चालकों में हड़कंप मच गया है. बुधवार को शहर के काली मंदिर चौक के समीप व एडीबी बैंक के समीप बाइक जांच अभियान में लगभग दो […]

अररिया : शहर में लगातार चलाये जा रहे बाइक जांच अभियान से न सिर्फ सरकारी खजाना बढ़ रहा है. वहीं बिना कागज, बिना हेलमेट व कम उम्र के बाइक चालकों में हड़कंप मच गया है. बुधवार को शहर के काली मंदिर चौक के समीप व एडीबी बैंक के समीप बाइक जांच अभियान में लगभग दो दर्जन बाइक चालकों काे अर्थदंड भरना पड़ा.

उपर से फटकार कि अगर दूसरे दिन पकड़ में आयेंगे तो सख्ती बरती जायेगी. बाइक जांच अभियान के दोनों प्वाईंट पर एसबीआइ मेन ब्रांच व एसबीआइ (एडीबी) ब्रांच भी कार्यरत है.

पर्व-त्योहार को लेकर लोगों द्वारा राशि की निकासी भी की जाती है बताया जाता है. उस पर भी पुलिस जवानों की नजर रहती है कि कोई झपट्टामार किसी को अपना शिकार न बना ले. बहरहाल दशहरा-मुहर्रम को लेकर शहर में पुलिस चौकस है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >