तस्कर व चालक फरार
फुलकाहा पुलिस ने की छापेमारी
अररिया : जिले में अलग-अलग जगहों पर भारी मात्रा में शराब जब्त किया गया. साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया.
नरपतगंज में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शनिवार की सुबह गश्ती के दौरान फुलकाहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तस्करी कर नेपाल से भारत लाये जा रहे 2600 बोतल नेपाली शराब को जब्त किया. जब्त शराब के साथ टाटा सूमो संख्या बीआर 2 सी 1150 को भी जब्त कर लिया गया है. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष श्यामनंदन यादव के नेतृत्व में सघन वाहन जांच के दौरान की गयी. इस अभियान में एसआइ एएसआई दिनेश कुमार सिंह, कपिलेश्वर साह के अलावा पुलिस बल के जवान शामिल थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अज्ञात तस्करों के विरुद्ध कांड दर्ज कर लिया गया है.
छह बोतल नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार : कुर्साकांटा. सोनामनी गोदाम ओपी पुलिस द्वारा शुक्रवार की देर रात नेपाल के तरफ से आ रहे दो व्यक्ति को चैता प्लांट के निकट छह बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. दोनों गिरफ्तार आरोपियों में आशभाग बटराहा निवासी मनोज पासवान उर्फ लेंगड़ा व नेपाल के पोखरिया निवासी गणेश मुर्मू शामिल हैं. दोनों के विरुद्ध अलग-अगल प्राथमिकी दर्ज करते हुए शनिवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिये जाने की बात थानाध्यक्ष ने कही.
