बैंककर्मी से लूट मामले में एक अपराधी गिरफ्तार

फारबिसगंज : बीते 29 अगस्त को सिमराहा हाई स्कूल के समीप बंधन बैंक कलेक्शन एजेंट के साथ घटित लूट मामले की जांच में जुटी सिमराहा व फारबिसगंज पुलिस ने इसका खुलासा कर लिया है. मामले में पुलिस ने लूटा गया मोबािल व बारह हजार नकद के साथ सिमराहा बाजार वार्ड संख्या चौदह निवासी धीरज चौधरी […]

फारबिसगंज : बीते 29 अगस्त को सिमराहा हाई स्कूल के समीप बंधन बैंक कलेक्शन एजेंट के साथ घटित लूट मामले की जांच में जुटी सिमराहा व फारबिसगंज पुलिस ने इसका खुलासा कर लिया है. मामले में पुलिस ने लूटा गया मोबािल व बारह हजार नकद के साथ सिमराहा बाजार वार्ड संख्या चौदह निवासी धीरज चौधरी नामक एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी से फारबिसगंज थाना में डीएसपी अजित कुमार सिंह,

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा, सिमराहा थानाध्यक्ष ओमप्रकाश व सर्किल इंस्पेक्टर प्रदीप पासवान ने सोमवार को गहन पूछताछ की. पूछताछ के बाद डीएसपी ने बताया कि बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट से बीते 29 अगस्त को सिमराहा में ही अपराधियों ने एक लाख 12 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल व बाइक लूट लिये थे. घटना के बाद से ही पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी थी. लूटी गयी मोबाइल का प्रयोग सिमराहा निवासी धीरज द्वारा किये जाने पर उसे उसके घर से गिरफ्तार करते हुए लूटी गयी मोबाइल व बारह हजार नकद बरामद किया गया. पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी ने कई अन्य तथ्यों का खुलासा किया.

इसके मुताबिक छह अपराधियों ने मिल कर घटना को अंजाम दिया था. इसमें अब तक एक गिरफ्तारी हुई है. अन्य तीन की पहचान कर ली गयी है. डीएसपी ने बताया की गिरफ्तार अपराधी का पूर्व से कोई आपराधिक इतिहास नहीं है. इस कारण पुलिस को चकमा देकर वह आपराधिक घटना को अंजाम दे रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >