मुरलीगंज मामले में देर रात तक पुलिस ने की छापेमारी

अररिया : मधेपुरा के मुरलीगंज में उत्पन्न तनाव के बाद गठित एसआइटी की टीम व अररिया पुलिस द्वारा भरगामा थाना क्षेत्र के वीरनगर पंचायत के छर्रापट्टी से कथित मास्टरमांइड की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चला रही है. जानकारी के अनुसार, एसआइटी के टीम में शामिल फारबिसगंज डीएसपी […]

अररिया : मधेपुरा के मुरलीगंज में उत्पन्न तनाव के बाद गठित एसआइटी की टीम व अररिया पुलिस द्वारा भरगामा थाना क्षेत्र के वीरनगर पंचायत के छर्रापट्टी से कथित मास्टरमांइड की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चला रही है. जानकारी के अनुसार, एसआइटी के टीम में शामिल फारबिसगंज डीएसपी के नेतृत्व में जिले के तीन से चार-पांच थानों की पुलिस शुक्रवार की देर रात तक आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर छापामारी करती रही.

लेकिन सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गये हैं. इस अभियान में गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. जानकारी अनुसार, एसआइटी की टीम अररिया पुलिस से संपर्क तो बनाये हुए हैं, लेकिन उन्हें भी हर बात की जानकारी नहीं दी जा रही है.

मुरलीगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार को इस घटना में शामिल कथित मास्टरमाइंड मौलाना अब्दुल कलाम को सौंपे जाने के बाद उसने मधेपुरा पुलिस के पास अपने सहयोगियों के नाम भी बताये कि उसे किस-किस ने मवेशी खरीदने के लिए राशि उपलब्ध कराये थे. हालांकि एसआइटी की टीम ने अररिया पुलिस से सहयोग तो लिया लेकिन उन्हें भी 18 से 20 नामजदों में तीन से चार आरोपियों का नाम बताकर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी सौंपी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >