जोकीहाट मार्ग पर तेजी से हो रहा बेली ब्रिज का निर्माण

बिजली विभाग कर चुका है सभी फीडरों की मरम्मत अररिया : बाढ़ के कारण जिला मुख्यालय से कट चुके जोकीहाट व पलासी प्रखंड के लिए आने-जाने का रास्ता रविवार की शाम तक खुल जाने की उम्मीद है. क्योंकि अररिया-जोकीहाट मार्ग पर बैरगाछी के पास क्षतिग्रस्त भंगिया पुल निर्माण का काम तेजी से हो रहा है. […]

बिजली विभाग कर चुका है सभी फीडरों की मरम्मत

अररिया : बाढ़ के कारण जिला मुख्यालय से कट चुके जोकीहाट व पलासी प्रखंड के लिए आने-जाने का रास्ता रविवार की शाम तक खुल जाने की उम्मीद है. क्योंकि अररिया-जोकीहाट मार्ग पर बैरगाछी के पास क्षतिग्रस्त भंगिया पुल निर्माण का काम तेजी से हो रहा है. क्षतिग्रस्त कंक्रीट पुल की जगह सेना द्वारा बेली ब्रिज बनाया जा रहा है.
ऐसी जानकारी खुद डीएम ने दी है. जिला सूचना व जनसंपर्क कार्यालय द्वारा डीएम के हवाले से दी गयी जानकारी के मुताबिक सेना द्वारा बेली ब्रिज बनाने का काम तेजी से चल रहा है. आर्मी पुल निर्माण का काम रविवार की शात तक पूरा हो जाने की पूरी उम्मीद है. उसके बाद जिला मुख्यालय से जोकीहाट व पलासी मार्ग पर आवागमन शुरू हो जायेगा.
वहीं हालात बता रहे हैं कि आर्मी पुल बनने के बाद भी जोकीहाट व पलासी की मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए चारपहिया वाहनों को कोचगंवा व दियारी के रास्ते ही मुख्य मार्ग पर आना होगा. क्योंकि जीरोमाइल के पास क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत में अभी एक दो दिन लग सकते हैं. फिलहाल क्षतिग्रस्त पुल से कुछ दूर पर बने निजी चचरी पुल के जरिया ही लोग पैदल व दो पहिया वाहन लेकर कियी तरह गुजर पा रहे हैं.
डीएम के हवाले से दी गयी जानकारी के मुताबिक बिजली आपूर्ति सुधार की दिशा में भी तेजी से काम हो रहा है. 11 केवी के सभी खराब हो चुके फिडरों को रेस्टोर कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >