दाने-दाने को मोहताज हैं बाढ़ पीड़ित

अररिया आरएस : जिले में बाढ़ आने के बाद कुछ लोग ऊंचे स्थान में पहुंच गये है. हालांकि अब भी कुछ लोग भी बाढ़ में फसे है. ऐसे लोग दाने-दाने को मो मोहताज हैं. जबकि जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए खाने का भले ही इंतजाम किया हो पर अब भी जिला प्रशासन की […]

अररिया आरएस : जिले में बाढ़ आने के बाद कुछ लोग ऊंचे स्थान में पहुंच गये है. हालांकि अब भी कुछ लोग भी बाढ़ में फसे है. ऐसे लोग दाने-दाने को मो मोहताज हैं. जबकि जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए खाने का भले ही इंतजाम किया हो पर अब भी जिला प्रशासन की टीम ऐसे स्थान पर नहीं पहुंच सकी है. जहां बाढ़ में हजारों लोग फंसे हैं. बताया जाता है कि रामपुर, कोशकीपुर, डम्हैली, बांसबाड़ी सहित दर्जनों गांव पूरी तरफ बाढ़ की चपेट में है. इसी तरह मदनपुर, धोकड़िया, बंहगी, पोखरिया, कसैला, तरौना भोजपुर, काचमोह, अरड़बाड़ी में राहत नहीं पहुंच सका है. ऐसे स्थिति में लोग भूखे प्यासे लोग अपने छत व स्कूल का सहारा लिए हुए हैं. जबकि छोटे-छोटे बच्चे दूध को तरस रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >