नानू बाबा दंड प्रणाम यात्रा में भक्तों का जन सैलाब

अररिया आरएस : मां खड्गेश्वरी सह बाबा खड्गेश्वर नाथ शिव मंदिर के साधक साधक नानू बाबा ने दंड प्रणाम यात्रा रविवार की देर शाम बस स्टैंड से महादंड प्रणाम यात्रा आरंभ किया. इस दौरान नानू बाबा रानीगंज रोड स्थित शनि मंदिर तक दंड प्रणाम यात्रा करते हुए पहुंचे, जहां अपने कावरिया मंडली के साथ महावीर […]

अररिया आरएस : मां खड्गेश्वरी सह बाबा खड्गेश्वर नाथ शिव मंदिर के साधक साधक नानू बाबा ने दंड प्रणाम यात्रा रविवार की देर शाम बस स्टैंड से महादंड प्रणाम यात्रा आरंभ किया. इस दौरान नानू बाबा रानीगंज रोड स्थित शनि मंदिर तक दंड प्रणाम यात्रा करते हुए पहुंचे, जहां अपने कावरिया मंडली के साथ महावीर मंदिर में रात्रि विश्राम किया.

महावीर मंदिर के पूजारी नानू मामा ने नानू बाबा का माला पहना कर स्वागत किया. रात्रि में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. इस भजन-कीर्तन के आयोजन के दौरान गायक व उद्घोषक रमेश गोस्वामी ने अपनी प्रस्तुति करते हुए मैया हमरा जीवन संसार के लिए हो, ये जिंदगी हो लेकिन उपकार के लिए… इस भजन कि प्रस्तुती कर भक्तों को नाचने व गाने को मजबूर कर दिया. इस अवसर पर जिले के प्रसिद्ध गायक अमर आनंद, मिथिलेश मंनमोहक, अरुण अलवेला, अवधेश झा, विद्यानंद सिंह, भोला विश्वास, सरोज कुमार, शशि सेखर, गोपाल आनंद, धीरज कुमार आदि दर्जनों गायक ने भजन गाया.

सोमवार की देर शाम रानीगंज रोड स्थित शनि मंदिर होते हुए बिजली ऑफिस स्थित बजरंग बलि मंदिर तक पहुंचे, जहां उनका रात्रि विश्राम होगा. इस दंड प्रणाम यात्रा का समापन रविवार को होना है. इसी दौरान शनिवार की देर शाम शहर के प्रसिद्ध जामा मसजिद पहुंचेंगे. बाबा ने कहा कि सभी धर्म एक ही मार्ग पर चलने को सिखाता है. इस कारण किसी भी धर्म से भेद भाव नहीं करना चाहिए. इस दंड प्रणाम यात्रा में नगर थाना पुलिस भी काफी सक्रिय दिख रही है. इस मौके पर मंगल सिंह, दिनेश मंडल, अभिनंदन मंडल, अरूण सिंह, अर्जुन मंडल, यादव जी, प्रदीप माली, सुरेन मंडल, भिखारी, शंभु कुमार, अजय बहरदार, बीरू कुमार, सुजय दा, दिलीप माली, सुशील माली, प्रदीप सिंह सहित दर्जनों लोग काफी सक्रिय दिखे.

बस स्टैंड महावीर मंदिर में नानू बाबा का हुआ भव्य स्वागत
शनिवार को नानू बाबा जामा मसजिद में करेंगे महादंड प्रणाम यात्रा
नगर थाना पुलिस बल भी दंड प्रणाम यात्रा के दौरान दिखी सक्रिय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >