नाबालिग के साथ दुष्कर्म

महलगांव थाना क्षेत्र के भूना गांव में रात को शौच के लिए घर से बाहर निकली नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, साथ ही प्राथमिकी दर्ज करनेपर जान मारने की धमकी भी दी . अररिया : बीते शुक्रवार की देर रात महलगांव थाना के भूना गांव में घर से शौच करने निकली 13 वर्षीया एक नाबालिग […]

महलगांव थाना क्षेत्र के भूना गांव में रात को शौच के लिए घर से बाहर निकली नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, साथ ही प्राथमिकी दर्ज करनेपर जान मारने की धमकी भी दी .

अररिया : बीते शुक्रवार की देर रात महलगांव थाना के भूना गांव में घर से शौच करने निकली 13 वर्षीया एक नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस के ही एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस घटना को ले पीड़िता ने रविवार को महिला थाना में आवेदन दिया है. इसमें कहा गया है कि शुक्रवार की रात 10 बजे के करीब खाना खाने के बाद शौच के लिए दरवाजे पर गयी. इसी दौरान गांव के ही मो सालिक (22 वर्ष) पिता मो कमाल पीछे से आकर पकड़ लिया.
कंधे पर उठा कर सालिक अपने निर्माणाधीन मकान में ले गया. जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसी क्रम में पीड़िता के दादा शौच के लिए बाहर गयी पोती को देखने निकले तो चिखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दी .घटना स्थल पर पहुंचते ही आरोपी आपत्तिजनक स्थिति में ही भाग गया. पीड़िता के पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं. सुबह पीड़िता के दादा व अन्य लोग दुष्कर्मी के घर जाकर उसके पिता-माता से घटनाक्रम की जानकारी दी. युवक के घर वालों ने पीड़िता सहित अन्य लोगों को गाली-गलौज कर दरवाजे से भगा दिया. दुष्कर्मी के परिजन एकबाल, आरफीन, इसहाक ने धमकी दिया कि केस करोगे तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना. तुम्हारी लड़की का यही धंधा है. पीड़िता के दादा अपनी पोती को साथ लेकर एसडीपीओ के यहां आये. उनकी बातों को सुन कर एसडीपीओ ने महिला थाना अध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया. घटना महलगांव थाना क्षेत्र के भूना गांव की है. महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >