छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में कोचिंग संचालक गिरफ्तार

फारबिसगंज. काली मेला रोड के समीप एक निजी कोचिंग संचालक को कोचिंग में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक छात्राओं के परिजनों के लिखित शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के मामले […]

फारबिसगंज. काली मेला रोड के समीप एक निजी कोचिंग संचालक को कोचिंग में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक छात्राओं के परिजनों के लिखित शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के मामले में कांड संख्या 556/17 दर्ज किया है. आरोपित कोचिंग संचालक मो मोकीम पिता मो मुबारक जुम्मन चौक काली मेला रोड का निवासी है. छात्रा के परिजन द्वारा थाना में दिये गये आवेदन में कहा गया है कि काली मेला रोड निवासी मो मोकीम अपने भाई अफजल के साथ दो वर्षों से कोचिंग चलाता है. उसी कोचिंग में उसकी दो पुत्री छह माह से पढ़ने जाती है.
जब कोचिंग की छुट्टी हो जाती थी तो उसके बाद भी उक्त आरोपित शिक्षक एक छात्रा को कभी आधे घंटे, तो कभी एक घंटा रोक लिया करता था. प्राथमिकी में कहा गया है कि 16 जुलाई को जब उसकी बड़ी पुत्री कोचिंग मे पढ़ने गयी तो उस दिन भी शिक्षक ने छुट्टी होने के बाद उसको एक घंटा रोक लिया. जब उसकी पुत्री कोचिंग से घर वापस आयी, तो बीमार हो गयी. 17 जुलाई को छोटी पुत्री ही कोचिंग गयी और उसे भी शिक्षक ने रोका. इससे वह आधे घंटा लेट से घर आयी. 18 जुलाई को दोनों पुत्री ने कोचिंग में पढ़ने जाने से इनकार कर दिया, जब इसका कारण पूछा गया तो काफी देर पूछने के बाद दोनों ने शिक्षक के रवैये के बारे में बताया.
घटना की जानकारी मिलने पर जब समाज के लोगों के साथ आरोपित शिक्षक के घर पहुंचे, तो शिक्षक व उसके भाई ने पिता के साथ मिल कर उनके साथ मारपीट की. वहीं थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा ने बताया कि छात्राओं के परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >